Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

Delhi elections : पत्नी सुनीता को मिला जीवन का सर्वश्रेष्ठ गिफ्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें Arvind Kejriwal
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (16:47 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के लिए आज यानी मंगलवार का दिन बेहद खास रहा। आज सुनीता का जन्मदिन है। ऐसे में दिल्ली चुनाव के परिणाम केजरीवाल की जीत के रूप में जन्मदिन का खास तोहफा मिला।
 
जिस समय केजरीवाल दिल्लीवासियों को संबोधित कर रहे थे, उस समय सुनीता उनके पास ही खड़ी थीं और मंद-मंद मुस्करा रही थीं। उस समय केजरीवाल ने कहा कि आज मेरी पत्नी का जन्मदिन भी है।
 
सुनीता ने केजरीवाल कहा कि यह सत्य की जीत है। लोगों ने नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक राजनीति की जीत है। यह सत्य की भी जीत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन तीन बड़े करणों से डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहे है