Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल बोले- हमने दिल्ली में काम किया है तो ही हमें वोट दें

Advertiesment
Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली की 70 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सोमवार को साफ शब्दों में कहा कि हम चुनाव अपने काम के आधार पर ही लड़ेंगे। हमारी जनता से अपील है कि हमने काम किया है तो ही हमें वोट दें।

केजरीवाल ने कहा कि मैंने सबके मुख्‍यमंत्री के तौर पर काम किया है। दिल्ली में स्कूलों में सुधार हुआ है, जिससे सभी लोगों को फायदा हुआ। लोग पहली बार अस्पताल और स्कूल के नाम पर वोट डालेंगे। उन्होंने कहा कि हमने किसी के साथ भी पक्षपात नहीं किया।


आप नेता ने कहा कि चुनाव के दौरान हम तो भाजपा और कांग्रेस के लोगों के पास भी अपना काम लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली पुलिस और एमसीडी की जिम्मेदारी है, जबकि हमारे पास अस्पताल और स्कूलों की जिम्मेदारी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

18 टेस्ट, 98 वनडे और 43 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले परेरा ने कहा की टीम इंडिया को हराना आसान बात नहीं