Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

exit poll results delhi 2020 : दिल्ली एक बार फिर 'आप' की

हमें फॉलो करें exit poll results delhi 2020 : दिल्ली एक बार फिर 'आप' की
, शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (18:57 IST)
नई दिल्ली। अटकलों के अनुरूप ही एक्जिट पोल (exit poll results delhi 2020) का रुख दिखाई दे रहा है। एक्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है।
 
एबीपी न्यूज-सी वोटर विधानसभा की 70 सीटों के लिए लोकसभा क्षेत्रवार सर्वे किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर वर्तमान में भाजपा के सांसद हैं।

ऐसे में यह माना जा रहा है कि दिल्ली के लोग मुख्‍यमंत्री के रूप में केजरीवाल को देखना चाहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री को रूप में नरेन्द्र मोदी को।
 
चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के सर्वे के मुताबिक आप को 7 से 9, भाजपा 1 से 3 और कांग्रेस 0 से 1 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पूर्वी दिल्ली आप को 6 से 8, भाजपा 1 से 3 और कांग्रेस 0 से 1 सीटें हासिल कर सकती हैं। इसी तरह नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में भी आप बढ़त बनाए हुए है। 
 
नई दिल्ली क्षेत्र में आप को 7 से 9 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 1-3 और कांग्रेस 0-1 सीटें हासिल कर सकती हैं। उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति में भी बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। यहां भी आप को 7-9 जीत सकती हैं, वहीं भाजपा 1-3 सीटें हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 0-1 सीट जा सकती है। 
 
हालांकि इस बार कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार की तुलना में सुधरेगा। क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में कम वोटिंग से AAP को फायदा, BJP को उठाना पड़ सकता हैं नुकसान