Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप को बड़ी राहत, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने बनाई बढ़त

हमें फॉलो करें आप को बड़ी राहत, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने बनाई बढ़त
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (13:55 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। आप के लिए अच्छी खबर है कि लंबे समय तक पिछड़ने के बाद दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है। 
 
इससे पहले मनीष लगातार पिछड़ रहे थे। एक समय ऐसा भी था जब मनीष सिसोदिया 1427 वोटों से पिछड़ गए थे। भाजपा ने इस सीट पर रवीन्द्र सिंह नेगी को उम्मीदवार बनाया है। 
 
शिक्षामंत्री का दायित्व निभा रहे मनीष दिल्ली में शिक्षा मॉडल के लिए जाने जाते हैं। पिछले चुनाव में सिसोदिया 28 हजार 791 वोटों से जीते थे। आखिरी समाचार मिलने तक आम आदमी पार्टी 57 तथा भाजपा 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Commentary Delhi Assembly Election Results 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020, मतगणना से जुड़ी हर जानकारी...