Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Delhi Assembly Election Results : कौन दिग्गज पिछड़ा, किसने बनाई बढ़त...

हमें फॉलो करें Delhi Assembly Election Results : कौन दिग्गज पिछड़ा, किसने बनाई बढ़त...
, मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (13:45 IST)
Delhi election
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए हो रही मतगणना में काफी चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आम आदमी पार्टी की दिग्गज नेता आतिशी मर्लिना पीछे हैं, जबकि भाजपा के विजेन्द्र गुप्ता भी प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले पिछड़ गए हैं। 
पीछे : 
-दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल शाहदरा सीट से भाजपा के संजय गोयल से 989 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 
-चांदनी चौक से कांग्रेस की अलका लांबा पीछे चल रही हैं। अलका आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई हैं। 
-मॉडल टाउन में कपिल मिश्रा 10400 वोटों से पीछे चल रहे थे। मिश्रा आप छोड़कर भाजपा में आए हैं। 
-बल्लीमारान में भाजपा की लता 16605 वोटों से पीछे चल रही हैं। यहां आप के इमरान हुसैन जीत की ओर।
आगे :
-नई दिल्ली में मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल 13508 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- राजेन्द्रनगर सीट पर आम आदमी पार्टी का राघव चड्‍ढा ने चुनाव जीता। 
- 11वें राउंड के बाद दिल्ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बढ़त बना ली है। 
-दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट से आम आदमी पार्टी के राजेश नामा वंशीवाला से 4392 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-कालकाजी सीट से आप की दिग्गज नेता आतिशी मर्लिना 3642 वोटों से आगे।
-जनकपुरी सीट पर भाजपा के आशीष सूद आगे चल रहे हैं। 
-ग्रेटर कैलाश में आप के सौरव भारद्वाज 16705 वोटों से आगे चल रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Election Results : दिल्ली में भाजपा की हार के 5 बड़े कारण