Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव आयोग का ट्विटर को निर्देश, हटाएं कपिल मिश्रा का विवादित ट्वीट

Advertiesment
EC
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ट्विटर को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के उस विवादित ट्वीट को हटाने का निर्देश दिया है जिसमें उन्होंने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से की थी।
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा कि मिश्रा के विवादित ट्वीट को हटाने के संबंध में दिल्ली मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) द्वारा चुनाव आयोग को पत्र लिखने के बाद आयोग की यह कार्रवाई सामने आई है। मिश्रा ने गुरुवार को यह विवादित ट्वीट किया था।
 
उन्होंने बताया कि दिल्ली सीईओ कार्यालय ने मिश्रा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। भाजपा ने मिश्रा को मॉडल टाउन विधानसभा सीट से उतारा है।
ट्वीट में मिश्रा ने कहा था कि दिल्ली में आठ फरवरी का चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की तरह होगा। उन्होंने शाहीन बाग प्रोटेस्ट की तुलना भी मिनी पाकिस्तान से की थी।
 
चुनाव आयोग का नोटिस मिलने के बाद कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्होंने जो कहा सच कहा और वह उसपर टिके हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

EC का आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को लेकर Supreme court से निवेदन