Delhi Elections 2025 : कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए जारी की 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
मनीष सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी मैदान में
Publish Date: Tue, 24 Dec 2024 (23:29 IST)
Updated Date: Thu, 09 Jan 2025 (14:51 IST)
Congress released second list of 26 candidates : कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसमें एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी का है जिन्हें जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल फरवरी की शुरुआत में हो सकते हैं।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है। ये दोनों नेता आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के कुछ घंटे बाद उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई।
कांग्रेस ने गत 12 दिसंबर को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का था, जिन्हें नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देंगे। कांग्रेस ने दूसरी सूची में अपने दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया को भी उम्मीदवार बनाया है। उन्हें सीमापुरी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने उत्तम नगर से मुकेश शर्मा, बाबरपुर से हाजी मोहम्मद इशराक खान और लक्ष्मी नगर से सुमित शर्मा को टिकट दिया है। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma