Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

Advertiesment
हमें फॉलो करें AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (22:24 IST)
समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार किया। अखिलेश ने दिल्लीवासियों से अपील  किया कि वे अपना वोट ‘बर्बाद’ न करें और ‘आप’ को वोट देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराएं।
 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ राष्ट्रीय राजधानी के किराड़ी में एक रोड शो में शामिल होते हुए यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की झाड़ू से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। ‘झाड़ू’ आम आदमी पार्टी का चुनाव चिह्न है।
उन्होंने कहा कि मैं लोगों से भाजपा को हराने के लिए एकजुट होने की अपील करता हूं। आपका वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए, भाजपा को हराने के लिए हर वोट ‘आप’ को जाना चाहिए। यादव ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ‘आप’ के काम तथा बिजली और पानी के बिलों में छूट देने वाली योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्या आप इन योजनाओं को खोना चाहते हैं । यहां तक ​​कि भाजपा नेता भी अब कह रहे हैं कि वे आम आदमी पार्टी की किसी भी योजना को बंद नहीं करेंगे। वे इन योजनाओं से डरे हुए हैं।’’
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने ‘आप’ के लिए प्रचार करते हुए हालांकि कांग्रेस का नाम लेने से परहेज किया। कांग्रेस विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’(इंडिया) का एक घटक दल है। इनपुट भाषा   (Edited by: Sudhir Sharma)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi