Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्‍ली में नहीं खुल रहा कांग्रेस का खाता, नतीजों पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, कहा- मैंने अब तक रिजल्‍ट नहीं देखा

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्‍ली में नहीं खुल रहा कांग्रेस का खाता, नतीजों पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, कहा- मैंने अब तक रिजल्‍ट नहीं देखा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (11:07 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने चुनाव के नतीजे नहीं देखे हैं। बता दें कि अब तक के रुझानों में बीजेपी 40 और आप 30 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस दिल्ली में अब तक खाता भी नहीं खोल पाई है।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आकंड़ा पार कर लिया है। सत्तारूढ आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है। कांग्रेस के लिए इस बार भी बुरी खबर आती दिख रही है। उसका स्कोर शून्य पर है। दिल्ली की 70 निर्वाचन क्षेत्रों में से 7 सीटें ऐसी हैं।

ये मुस्‍लिम सीटें निर्णायक : बता दें कि दिल्‍ली चुनावों में मुस्‍लिम सीटें निर्णायक भूमिका में हैं। जहां मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका में हैं। ये सीटें हैं, मटिया महल, बाबरपुर, सीलमपुर, ओखला, मुस्तफाबाद, चांदनी चौक और बल्लीमारान।

AAP के बड़े-बड़े नेता पिछड़े : शनिवार को 8 फरवरी 2025 की सुबह मतगणना शुरू होने के कुछ देर बाद ही सत्ता से AAP की विदाई के संकेत मिलने लगे थे। सुबह 10 बजते-बजते काफी हद तक तस्वीर साफ हो चुकी थी। बीजेपी ने 40 से अधिक सीटों पर बढ़त बना ली थी। वहीं, 2020 में 62 सीटें जीतने वाली AAP की बढ़त 25-30 सीटों से आगे नहीं बढ़ पाई। खबर लिखे जाने तक, अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी, सौरभ भारद्वाज, मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के बड़े नेता अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे थे।

AAP से तंग आ गए थे लोग: कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी ने कहा, ‘आम आदमी पार्टी के पीछे चलने का कारण उनका 10 साल का एंटी इनकंबेंसी है। उन्होंने शुरू से अंत तक झूठ बोला, उन्होंने कुछ नहीं किया… लोग इन सब से तंग आ चुके हैं… दिल्ली के लोगों ने उन्हें 2 मौके दिए, लेकिन अब वे बेनकाब हो चुके हैं… लोग कब तक उनके झूठ को बर्दाश्त करेंगे, अब लोग उन्हें नकार रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi