Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रवेश वर्मा ने बताया, क्या है दिल्ली में भाजपा की प्राथमिकता?

Advertiesment
हमें फॉलो करें parvesh sahib singh verma

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (12:33 IST)
Delhi Election Results : दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार एवं भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने रविवार को कहा कि यमुना नदी तट का विकास उनकी पार्टी की प्राथमिकता होगी। प्रवेश वर्मा दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। ALSO READ: करारी हार के बाद सदमें में AAP, आतिशी का CM पद से इस्तीफा
 
प्रवेश वर्मा ने यहां अपने पैतृक गांव मुंडका में अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा की है और सड़कों की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि यमुना नदी तट का पुनरुद्धार हमारी प्राथमिकताओं में होगा।
 
उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से हम एक ऐसी सुंदर दिल्ली बनाने की दिशा में काम करेंगे जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हो। ALSO READ: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की 10 बड़ी जीत, जानिए कौन जीता, किसको मिली हार
 
क्यों माने जा रहे हैं CM पद के प्रबल दावेदार : वर्मा की राजनीतिक लोकप्रियता नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर 4,089 मतों की शानदार जीत के साथ काफी बढ़ गई है। उन्हें दिल्ली में भाजपा की आगामी सरकार में मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
 
कौन हैं प्रवेश वर्मा : प्रवेश वर्मा दिवंगत भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। वे अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी छवि एक फायर ब्रांड हिन्दू नेता की है। 
 
प्रवेश वर्मा मई 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार सांसद बने थे। दिल्‍ली पश्चिम सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और चुनाव जीतकर सांसद बने। लोकसभा चुनाव 2024 में उनका पत्ता काटकर भाजपा ने कमलजीत सेहरावत उम्मीदवार बनाया। 
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi