Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जनमत संग्रह करार दिया और कहा कि लोगों ने छल और धोखे की राजनीति को अस्वीकार किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है तथा उसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 5 साल बाद कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में लौटेगी।
ALSO READ: दिल्ली में नहीं खुल रहा कांग्रेस का खाता, नतीजों पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, कहा- मैंने अब तक रिजल्ट नहीं देखा
उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री की नीतियों की पुष्टि होने के बजाय यह वोट अरविंद केजरीवाल की छल, धोखे की राजनीति और उपलब्धि के बढ़ा-चढ़ाकर किए दावों की अस्वीकृति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुए विभिन्न घोटालों को उजागर करने का बीड़ा उठाया और मतदाताओं ने उनके 12 वर्षों के कुशासन पर अपना फैसला सुनाया है।
ALSO READ: 'और लड़ो आपस में', दिल्ली चुनाव के रिजल्ट पर उमर अब्दुल्ला का कांग्रेस और AAP पर तंज
रमेश ने कहा कि कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, हालांकि वोट शेयर बढ़ा है। कांग्रेस का प्रचार अभियान जोरदार था। विधानसभा में भले ही न हो लेकिन दिल्ली में इसकी उपस्थिति जरूर है। रमेश ने कहा कि यह ऐसी उपस्थिति है जिसे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से चुनावी रूप से विस्तारित किया जाएगा तथा 203O में दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनेगी।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta