Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia

आज के शुभ मुहूर्त

(अनंत चतुर्दशी)
  • तिथि- भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी
  • शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
  • व्रत/मुहूर्त-अनंत चतुर्दशी/व्रत पूर्णिमा/पितृ तर्पण प्रारंभ/पूर्णिमा श्राद्ध
  • राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
webdunia
Advertiesment

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

हमें फॉलो करें Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

WD Feature Desk

, मंगलवार, 10 सितम्बर 2024 (14:45 IST)
Sharadiya Navratri dussehra vijayadashami 2024: इस बार शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक रहेगा। इस बार यह पर्व 10 दिनों तक चलेगा क्योंकि तृतीया तिथि 2 दिनों तक रहेगी। यानी 5 और 6 अक्टूबर को तृतीया तिथि रहेगी। दुर्गा अष्टमी 11 अक्टूबर की रहेगी और 12 अक्टूबर को नवमी रहेगी। इसी दिन दशहरा और विजयादशमी का महापर्व भी मनाया जाएगा। आओ जानते हैं शारदीय नवरात्रि के 10 दिनों का कैलेंडर।ALSO READ: Shardiya navratri 2024: वर्ष 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से कब तक रहेगी, जानिए दुर्गा प्रतिमा स्थापना का शुभ मुहूर्त
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2024 को 12:18 एएम बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 04 अक्टूबर 2024 को 02:58 एएम बजे तक।
 
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार:
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 3 अक्टूबर भोर 4 बजकर 52 मिनट से 
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 4 अक्टूबर को भोर में 3 बजकर 12 मिनट पर।
उदया तिथि के अनुसार कलश स्थापना 3 अक्टूबर को ही की जाएगी।
 
पहला दिन : 3 अक्टूबर को नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि रहेगी। दिन बृहस्पतिवार। मां शैलपुत्री पूजा।
दूसरा दिन : 4 अक्टूबर को नवरात्रि की द्वितीय तिथि रहेगी। दिन शुक्रवार। मां ब्रह्मचारिणी पूजा।
तीसरा दिन : 5 अक्टूबर को नवरात्रि की तृतीया तिथि रहेगी। दिन शनिवार। मां चंद्रघंटा पूजा।
चौथा दिन : 6 अक्टूबर को नवरात्रि की तृतीया तिथि रहेगी। दिन रविवार। चतुर्थी का संयोग रहेगा। मां चंद्रघंटा और गणेशजी की पूजा कर सकते हैं।
पांचवां दिन : 7 अक्टूबर को नवरात्रि की चतुर्थी तिथि रहेगी। दिन सोमवार। मां कूष्मांडा पूजा। उपांग ललिता व्रत।
छठा दिन : 8 अक्टूबर को नवरात्रि की पंचमी तिथि रहेगी। दिन मंगलवार। मां स्कंद पूजा।  
सातवां दिन : 9 अक्टूबर को नवरात्रि की षष्ठी तिथि रहेगी। दिन बुधवार। मां कात्यायनी पूजा। सरस्वती आवाहन। 
आठवां दिन : 10 अक्टूबर को नवरात्रि की सप्तमी तिथि रहेगी। दिन बृहस्पतिवार। मां कालरात्रि पूजा। सरस्वती पूजा। 
नौवां दिन : 11 अक्टूबर को नवरात्रि की अष्टमी तिथि रहेगी। दिन शुक्रवार। मां महागौरी पूजा। संधि पूजा सुबह 11:42 से दोपहर 12:30 के बीच। महानवमी भी इसी दिन।
दसवां दिन : 12 अक्टूबर को नवरात्रि की नवमी तिथि रहेगी। दिन शनिवार। मां महागौरी पूजा। संधि पूजा सुबह 11:42 से दोपहर 12:30 के बीच। महानवमी भी इसी दिन। आयुध पूजा, दशहरा और विजयादशमी भी इसी दिन रहेगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को पांचवें दिन कौनसा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं