Publish Date: Wed, 15 May 2024 (12:49 IST)
Updated Date: Wed, 15 May 2024 (12:54 IST)
Mohini Ekadashi 2024 : वैशाख शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। मोहिनी एकादशी पर श्रीहरि विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा की जाती है। यह व्रत 5 दिनों तक चलता है। यानी एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक। इस व्रत को रखने से क्या फायदा होता हैं?
मोहिनी एकादशी व्रत रखने का फायदा:-
1. मोहिनी एकादशी शादी के बंधन से जोड़कर सुख-समृद्धि और शांति देती है।
2. यह एकादशी मोह-माया के बंधन से भी मुक्त करती है।
3. मोहिनी एकादशी का व्रत श्री हरि विष्णु जी की अन्नय कृपा पाने के लिए रखते हैं।
4. मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से पितृ दोष दूर होता है।
5. मोहिनी एकादशी सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करती है।
6. यह एकादशी मोह-माया के बंधनों से मुक्त करती है।
7. इस एकादशी का व्रत रखने से विवाह बाधा दूर हो जाती है।
8. विधिवत एकादशी व्रत रखने से चंद्रदोष दूर होता है।
9. इस एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु के मोहिनी रूप की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन विष्णु के मोहिनी रूप की पूजा करना चाहिए और गीता का पाठ करना चाहिए। भोग-विलास की भावना त्यागकर भगवान विष्णु का स्मरण करना चाहिए।। उल्लेखनीय है कि स्कंद पुराण के अनुसार एकादशी के दिन समुद्र मंथन से अमृत प्रकट हुआ था। फिर इसके दूसरे दिन यानी द्वादशी तिथि को भगवान विष्णु ने उस अमृत की रक्षा के लिए मोहिनी रूप अवतार लिया था। त्रयोदशी तिथि को भगवान विष्णु ने सभी देवताओं को अमृतपान कराया था। इसके बाद चतुर्दशी तिथि को देव विरोधी दैत्यों का संहार किया था। पूर्णिमा के दिन समस्त देवताओं को उनका साम्राज्य मिला था। यही कारण है कि इन 5 दिनों तक भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी परेशानियां दूर होती हैं। इसके बाद ही एकादी का पुण्यफल प्राप्त होता है।