Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

देशभर में 24 घंटे में लू की चपेट से 270 लोगों की मौत, मणिकर्णिका घाट पर क्‍यों लगी शवों की कतार?

हमें फॉलो करें heat wave

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 31 मई 2024 (19:00 IST)
  • बनारस में गुरुवार रात लगी शवों की कतार
  • मणिकर्णिका घाट की सड़कों पर पूरी रात जाम लगा रहा
  • गर्मी से मौतों पर सियासत भी तेज
death due to temprature in india: गर्मी अपने सबसे रोद्र रूप में पहुंच गई है। देशभर में लू और उच्‍चतम तापमान का का आंकड़ा सामने आ रहा है। सबसे ज्‍यादा डराने वाली बात यह है कि गर्मी से देशभर में पिछले 24 घंटों में 270 लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्‍यादा चौंकाने वाल बात यह है कि यूपी के काशी यानी बनारस में मौत का आंकड़ा अचानक बढ गया है। गुरुवार को यहां 400 से ज्यादा शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। मणिकर्णिका घाट की सड़कों पर पूरी रात जाम लगा रहा। दूसरी तरफ मौत की आ रही खबरों पर देश में सियासत भी तेज हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 164 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही बिहार में 65 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत हुई है। वहीं, झारखंड की बात की जाए, तो 11 लोगों की लू लगने से मौत हो गई है।

यूपी: 164 लोगों की हुई मौत : उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में लू लगने से देर रात तक 80 लोगों की मौत की खबर है। सिर्फ वाराणसी जिले में 34 लोगों की मौत हो गई है। मिर्जापुर में 13, आजमगढ़ में 16, जौनपुर में 4, गाजीपुर 9 और कई इलाकों में लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लू लगने से कई लोगों की मौत हुई है। मध्य यूपी में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मृतकों में सात होमगार्ड जवान, तीन सफाई कर्मचारी, ‘सीएमओ’ कार्यालय में तैनात एक लिपिक, एक चकबंदी अधिकारी और होमगार्ड टीम का एक चपरासी शामिल है

बनारस में क्‍यों बढ़ा मौत का आंकड़ा : रिपोर्ट के मुताबिक काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर शवों की कतार लगी हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को यहां 400 से ज्यादा शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे। मणिकर्णिका घाट की सड़कों पर पूरी रात जाम लगा रहा। घाट पर अंतिम संस्कार करने वाले डोम परिवार के सदस्य चौधरी ने बताया कि गर्मी बढ़ने के बाद शवों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सामान्य दिनों में 200-250 शव आते थे, लेकिन गुरुवार को यह आंकड़ा दोगुना होकर करीब 400 हो गया।

ओडिशा : 41 लोगों की मौत : ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में 17, संबलपुर में 8, झारसुगुड़ा में 7, बोलनगीर जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही सूबे के दूसरे हिस्से में भी 3 लोगों की मौत हुई है, इन सभी जिलों में लू के प्रकोप में मौत हुई है। इसके अलावा जिले के मुख्तलिफ अस्पतालों में 30 लोगों का इलाज चल रहा है। जिसमें सबसे ज्यादा राज्य के सुंदरगढ़ जिले में मौत हुई है।

बिहार: 65 लोगों की मौत : बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का सितम जारी है. लू लगने से 65 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। बिहार में सबसे ज्यादा 15 लोगों की मौत औरंगाबाद जिले में हुई है। इसके साथ ही कैमूर में 5, रोहतास में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं, बरबीघा में एक, बेगूसराय में एक और छपरा में एक-एक व्‍यक्‍ति की मौत हुई है। वहीं, राज्य के दूसरे हिस्से में भी लू लगने से मौत हुई है।

चुनावी ड्यूटी में गर्मी से मौत: बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के बयान के मुताबिक जिन 14 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 5 भोजपुर ज़िले में चुनाव की ड्यूटी कर रहे थे। 3 रोहतास में चुनाव की ड्यूटी पर थे, 1 शख्स कैमूर में चुनावी ड्यूटी पर थे और 1 औरंगाबाद में तैनात थे। इसके अलावा चार अन्य लोग जिनकी मौत हुई है, वे औरंगाबाद के रहने वाले थे।
webdunia

झारखंड : 11 लोगों की मौत
बिहार : 65 लोगों की मौत
ओडिशा : 41 लोगों की मौत
उत्‍तर प्रदेश : 164 लोगों की हुई मौत

झारखंड में 11 लोगों की मौत: झारखंड में भी लू लगने से 11 लोगों की मौत हुई है। सूबे के 18 जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रह रहा है। राज्य के दूसरे हिस्सों में लू की चपेट में आने से पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई है। कोहल्हान में 5 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं, पलामू में भी 5 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही गिरिडीह में एक शख्स की मौत की खबर है। राज्य में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
webdunia

देश के 10 शहरों का तापमान
  1. गंगानगर राजस्‍थान : 48.3
  2. रोहतक हरियाणा : 47.5
  3. अयानगर दिल्‍ली : 47
  4. पटियाला पंजाब : 46.2
  5. झांसी यूपी : 47.4
  6. सीधी मप्र : 48.2
  7. रायपुर छग : 46.8
  8. दलोत गंज झारखंड : 47.4
  9. झारसुगडा ओडिशा : 47
  10. देहरी बिहार : 46
गोविंद सिंह डोटासरा का दावा: 20-25 अज्ञात लोगों के शव मोर्चरी में आ रहे
राजस्थान में हीटवेव से हो रही लोगों की मौतों पर राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,'एसएमएस अस्पताल से चौंकाने वाली सूचना है। जहां लू से मौत के बाद करीब 40 अज्ञात लोगों के शव मोर्चरी में हैं। हर दिन करीब 20-25 अज्ञात लोगों के शव मोर्चरी में आ रहे हैं। लेकिन सरकार मुआवजा देने से बचने के लिए मौत के अलग-अलग कारण बताकर तीन दिन के भीतर पोस्टमार्टम करके मामलों को निपटा रही है। जबकि अज्ञात शव की शिनाख़्त, पुलिस की कार्रवाई, परिवार को ढूंढने और समाचार पत्र में सूचना प्रकाशित करने की प्रक्रिया में करीब सात दिन लग जाते हैं। जिसके पश्चात डेड बॉडी को डिस्पोज किया जाता है। पूरे राज्य में स्थिति भयावह एवं चिंताजनक है।
क्‍या कहा मौसम विभाग ने : IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा, ‘पिछले 24 घंटों में बिहार, झारखंड, ओडिशा में काफी लोग हताहत हुए हैं। हमें उम्मीद है कि कल से धीरे-धीरे इस पूरे क्षेत्र से हीट वेव की स्थिति कम होगी... अधिकांश राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड इन सभी राज्यों में हमने आज हीट वेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कल हीट वेव की स्थिति में थोड़ी कमी आने की संभावना है, जिसके कारण इनमें से अधिकांश राज्य येलो अलर्ट पर चले जाएंगे। ओडिशा के साथ पंजाब और हरियाणा ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा..."
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अर्थव्यवस्था को लेकर खुशखबरी, 8.2 फीसदी की दर से बढ़ी GDP