Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Kisan Mahapanchayat: पंचायत के दौरान पीएसी की 6 और आरएएफ की 2 कंपनियां होंगी तैनात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Kisan Mahapanchayat: पंचायत के दौरान पीएसी की 6 और आरएएफ की 2 कंपनियां होंगी तैनात
, शनिवार, 4 सितम्बर 2021 (14:29 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। केंद्रीय कृषि कानूनों सहित किसानों से जुड़े मुद्दों पर रविवार को होने वाली 'किसान महापंचायत' के लिए प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) की 6 कंपनियां और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 2 कंपनियां तैनात की जाएंगी। सहारनपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) प्रीतिंदर सिंह ने शनिवार को कहा कि कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी जबकि 5 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), सात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 40 पुलिस निरीक्षक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

 
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के महासचिव और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान मोर्चा के सदस्य युद्धवीर सिंह ने कहा कि किसान महापंचायत में केंद्रीय कृषि कानून, गन्ना समर्थन मूल्य और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब और महाराष्ट्र सहित देशभर के किसान कार्यक्रम में भाग लेंगे।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

World Beard Day 2021: क्यों मनाया जाता है ‘वर्ल्ड बियर्ड डे’, क्‍या है इतिहास