Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसान महापंचायत में अन्नदाताओं का डटे रहने का ऐलान

Advertiesment
हमें फॉलो करें KisanMahapanchayat
, बुधवार, 8 सितम्बर 2021 (09:37 IST)
करनाल। किसान महापंचायत का आंदोलन नित नए मोड़ ले रहा है। अन्नदाताओं ने बसताड़ा टोल प्‍लाजा पर 28 अगस्त को हुए लाठीचार्ज के विरोध में डटे रहने का ऐलान कर दिया है। प्रशासन से बातचीत विफल होने के बाद किसान बैरिकेड्स तोड़ते हुए लघु सचिवालय पहुंच गए। यहीं उनकी लंगर व्यवस्था है और यहीं टेंट लगाए जाएंगे।

 
किसान यह जानते हैं कि कृषि कानूनों को वापस लेना और एमएसपी की गारंटी देना राज्य सरकार के बस की बात नहीं है। इसलिए करनाल की किसान महापंचायत मृतक किसान सुशील काजल को न्याय दिलाने पर ही मुख्य रूप से केंद्रित रही। महापंचायत शुरू होने से पहले सुबह करीब डेढ़ घंटा अच्छी बारिश हुई। बावजूद इसके हजारों की संख्या में किसान नई अनाज मंडी पहुंचे। प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से पूरी तरह कमर कस चुकी थी। किसानों का ऐलान था कि यदि मृतक सुशील काजल को न्याय नहीं मिलता, तो वे करनाल का लघु सचिवालय का घेराव करेंगे और वहीं डटे रहेंगे।(फ़ाइल चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में सांप मार कर खा गए, अस्पताल में भर्ती