Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुखबीर बादल बोले- असली टुकड़े-टुकड़े गैंग भाजपा, पंजाबी हिन्दुओं को सिखों के खिलाफ भड़का रही है...

हमें फॉलो करें सुखबीर बादल बोले- असली टुकड़े-टुकड़े गैंग भाजपा, पंजाबी हिन्दुओं को सिखों के खिलाफ भड़का रही है...
, मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (20:34 IST)
चंडीगढ़। केंद्र के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीरसिंह बादल ने मंगलवार को अपनी पूर्व सहयोगी पार्टी को ‘असली टुकड़े टुकड़े गैंग’करार दिया और उस पर पंजाब में हिन्दुओं को सिखों के खिलाफ करने का आरोप लगाया।
बादल ने कहा कि भाजपा को कृषि संबंधी कानूनों पर ‘अहंकारी रवैया’ छोड़कर किसानों की बात मान लेनी चाहिए। उन्होंने भाजपा को चेतावनीभरे अंदाज में हिन्दुओं को सिखों के खिलाफ करने से बचने को कहा।
 
उन्होंने कहा कि अगर कोई केंद्र सरकार के पक्ष में बोलता है तो उसे ‘देशभक्त’ कहा जाता है और यदि वह उसके खिलाफ बोलता है तो उसे ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ कहा जाता है।
बादल ने एक ट्वीट में आरोप लगाया कि देश में भाजपा असली टुकड़े टुकड़े गैंग है। उसने देश की एकता को टुकड़ों में बांट दिया है, बेशर्मी से हिन्दुओं को मुस्लिमों के खिलाफ उकसा रही है और अब हताशापूर्ण तरीके से शांतिप्रिय पंजाबी हिन्दुओं को उनके सिख भाइयों खासकर किसानों के खिलाफ कर रही है। वे देशभक्त पंजाब को सांप्रदायिकता की आग में धकेल रहे हैं।
अकाली दल ने संसद से पारित कृषि विधेयकों के विरोध में केंद्र में सत्तारूढ़ राजग से नाता तोड़ लिया था। अकाली दल की नेता और सुखबीरसिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृषि बिल का विरोध कर रहे विपक्षी दलों के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने किया बुद्धि शुद्धि हवन