Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हॉलीवुड अभिनेत्री सुसान सैरंडन ने आंदोलनकारी किसानों का किया समर्थन

Advertiesment
हमें फॉलो करें FarmersProtest
, शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (13:06 IST)
मुंबई। दिग्गज हॉलीवुड अभिनेत्री सूसन सैरंडन ने शनिवार को किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है और कहा कि वे प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता से खड़ी हैं। पॉप स्टार रिहाना द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद कई वैश्विक हस्तियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है।
74 वर्षीय अभिनेत्री ने ट्विटर पर 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट साझा की जिसका शीर्षक है- 'भारत में किसान विरोध प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?' सैरंडन ने लिखा कि भारत में किसान आंदोलन के साथ खड़ी हूं। पढ़ें कि वे कौन लोग हैं और वे विरोध क्यों कर रहे हैं।
 

स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी वकील एवं अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भानजी मीना हैरिस, अभिनेत्री अमांडा सर्नी, गायक जे. सीन, डॉ. ज्यूस और वयस्क फिल्मों की पूर्व अभिनेत्री मिया खलीफा ने भी प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुनिया के सबसे छोटे सरीसृप बनने दौड़ में शामिल नन्हे गिरगिट