नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस ने आंदोलन कर रहे किसानों को ट्रैक्टर परेड की अनुमति दी थी। किसान नेताओं ने भरोसा दिलाया कि ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्ण होगा। लेकिन दिल्ली में जो दृश्य सामने आ रहे हैं, उसने किसान नेताओं की दावों की पोल खोल दी है।
 
									
			
			 
 			
 
 			
					
			        							
								
																	
	 
	किसान नेता योगेन्द्र यादव ने कहा था कि परेड की अनुमति मिलने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड होगी। कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। किसानों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसूगैस छोड़ना पड़ा।
 
									
										
								
																	
	 
	अब सोशल मीडिया पर यूजर्स योगेन्द्र यादव से यह सवाल पूछ रहे हैं कि उनके उस दावे का क्या हुआ जिसमें वे कह रहे थे कि शांतिपूर्ण मार्च निकाला जाएगा। किसान नेताओं का उपद्रव पर कहना है कि आंदोलन में असामाजिक तत्व घुस गए हैं।