Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मजबूत भारत के लिए किसानों और श्रमिकों का सशक्तीकरण जरूरी: राहुल

हमें फॉलो करें मजबूत भारत के लिए किसानों और श्रमिकों का सशक्तीकरण जरूरी: राहुल
, सोमवार, 25 जनवरी 2021 (11:12 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि श्रमिक, किसान और मजदूर भारत की असली ताकत है और उनको सशक्त बना कर ही देश को मजबूती प्रदान की जा सकती है।
 
राहुल ने सोमवार को जारी एक वीडियो में कहा कि भारत की ताकत मजबूत अर्थव्यवस्था, युवाओं को रोजगार और सामाजिक समरसता है। मोदी ने अगर अपने चंद पूंजीपति मित्रों की मदद कर देश को खोखला करने की बजाय किसानों, श्रमिकों और मजदूरों की रक्षा की होती तो चीन की हमारी जमीन पर आंख गड़ाने की हिम्मत नहीं होती।
 
उन्होंने कहा कि चीन जानता है कि भारत में उसकी ताकत किसान मजदूर और श्रमिक वर्ग है लेकिन उनको कमजोर किया जा रहा। यदि उसे लगता कि भारत की असली ताकत किसान, मजदूर, श्रमिक को कमजोर नहीं किया गया है तो उसकी हिम्मत हमारी तरफ आंख उठाकर देखने की नहीं होती। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में शीत लहर, गुलमर्ग में तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस नीचे