Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

24 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि कानूनों के वापसी के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर

राहुल बोले पीएम मोदी पर जनता को भरोसा नहीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें 24 नवंबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि कानूनों के वापसी के प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर
, रविवार, 21 नवंबर 2021 (18:26 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की 24 नवंबर को होने वाली बैठक में 3 कृषि कानूनों को वापस लेने की मंजूरी दी जा सकती है। मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद आगामी संसद सत्र में कानूनों को वापस लेने संबंधी विधेयकों को पेश किया जाएगा।
 
सरकारी सूत्रों के अनुसार 3 कृषि कानूनों को वापस लेने पर बुधवार को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दिए जाने की संभावना है और फिर इसे आगे की प्रक्रिया के लिए संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु पर्व के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रहित में कानूनों को वापस लेने की घोषणा की थी। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि संसद के आगामी सत्र शुरू होते ही कानून वापस ले लिए जाएंगे। मोदी ने आंदोलन कर रहे किसानों से आंदोलन खत्म कर घर जाने का आह्वन किया था।
 
पिछले साल देश में तीन कृषि कानून आने के बाद से ही कई किसान संगठन इन कानूनों के खिलाफ दिल्ली सहित कई अलग-अलग स्थानों पर आंदोलन कर रहे हैं। किसान संगठनों द्वारा लगातार कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की जा रही थी। कई बार किसान और सरकार के बीच मध्यस्थता को लेकर बातचीत भी हुई लेकिन वह सफल नहीं हुई।
webdunia
राहुल बोले मोदी पर भरोसा नहीं : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए आज कहा कि वे झूठ बोलते हैं इसलिए देश की जनता को उन पर भरोसा नहीं है।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी असत्य बोलते हैं और कृषि संबंधी तीनों कानून वापस लेने की उनकी घोषणा पर किसान विश्वास नहीं कर रहे हैं इसलिए एक साल से ज्यादा समय से चल रहा किसान सत्याग्रह जारी है। गांधी ने ट्वीट किया कि झूठे जुमले झेल चुकी जनता प्रधानमंत्री की बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं। किसान सत्याग्रह जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कृषि कानूनों को लेकर सिद्धू ने साधा निशाना, केंद्र सरकार पर लगाया यह आरोप...