Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 31 March 2025
webdunia

गणतंत्र दिवस पर हिंसा खुफिया विफलता के कारण नहीं हुई : दिल्ली पुलिस प्रमुख

Advertiesment
हमें फॉलो करें Farmer Protest
, शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (00:57 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा कि गणतंत्र दिवस पर हिंसा खुफिया विफलता के कारण नहीं हुई। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि 3 कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने ट्रैक्टर परेड के लिए निर्धारित मार्गों का इस्तेमाल नहीं करके उनका विश्वास तोड़ा है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कुछ आशंकाएं थीं, जिसकी वजह से अवरोधक लगाए गए थे और किसानों को रोका गया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में अब तक 152 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हजारों किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई थी। इन घटनाओं में 500 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे और एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई थी।

दिल्ली पुलिस की वार्षिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह पूछे जाने पर कि 26 जनवरी की घटना क्या खुफिया विफलता थी, श्रीवास्तव ने कहा  कोई खुफिया विफलता नहीं थी। उन्होंने कहा, हम उनसे (किसानों से) बात करते आ रहे थे। हमने उन्हें ट्रैक्टर रैली निकालने की इजाजत दी थी।

उन्होंने कहा, समझौते के तहत नियम-कायदे तैयार किए गए थे और उन्हें ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए मार्ग निर्दिष्ट किए गए थे, लेकिन उन्होंने दिल्ली पुलिस के विश्वास को तोड़ा और हिंसा की। पुलिस ने बड़ी खूबी से अपना कर्तव्य निभाया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि किसान नेताओं ने उन नोटिस का जवाब दिया है, जो दिल्ली पुलिस ने उन्हें जारी की थीं।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डेक्कन अरबन को-ऑपरेटिव बैंक पर पाबंदी, 1000 से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक