Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Karwa Chauth 2021 : करवा चौथ की मेहंदी ऐसे लाएगी गाढ़ा रंग, जानिए Tips

हमें फॉलो करें Karwa Chauth 2021 : करवा चौथ की मेहंदी ऐसे लाएगी गाढ़ा रंग, जानिए Tips
, शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (12:15 IST)
हाथों में मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होता है। वह उतनी निखर कर आती है। साथ ही हाथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। करवा चौथ पर महिलाएं खासतौर पर मेहंदी लगाना पसंद करती है। कहते हैं मेहंदी का रंग जितना अधिक गाढ़ा होता है पति आपसे उतना अधिक प्रेम करते हैं। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो कहने वाले ही बता सकते हैं। लेकिन महिलाएं अपनी मेहंदी का रंग लाल सुर्ख करने के लिए कई तरह के उपाय खोजती है। अगर आपके भी खोज रहे हैं तो जानते हैं इस पोस्ट में -

- मेहंदी लगाने से पहले कम से कम एक घंटे पहले उसे गलाया जाता है। उसमें आप नींबू की कुछ बूंदे और थोड़ी-सी चीनी मिला दें। इससे मेहंदी जल्‍दी नहीं निकले और मेहंदी का रंग भी गाढ़ा चढ़ेगा।

- मेहंदी को जितनी देर तक गला कर रखते हैं जिससे रंग लाल सुर्ख जैसा गहरा होता है। आप उसमें कॉफी या चाय का पानी मिला सकते हैं। ये भी और भी फायदेमंद रहेगा।

- कई लोग मेंहदी का रंग गहरा आए इसके लिए अधिक मेहनत करते हैं। सबसे आसान तरीका यह भी है कि आप मेहंदी को गलाने के दौरान उसमें ही मेहंदी का तेल डाल दें। और मेहंदी लगाने के बाद जब सुख जाए तो अचार का तेल लगा लें। यह सबसे पुराना और कारगर उपाय है।

- मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए आप हाथों पर बाम या विक्स भी लगा सकते हैं।

- मेहंदी अच्‍छे से सुख जाएगी इसके बाद नींबू-चीनी का रस लगाएं। और बाद में लौंग के धुएं से हाथों को भांप दें। इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा चढ़ेगा।

- जिस दिन मेहंदी लगाई जाए उस दिन भूलकर भी हाथ पर पानी नहीं लगाएं। अन्यथा मेहंदी का रंग फीका पड़ जाएगा। और रात को सोने से पहले हाथों पर रूई से हल्‍का -हल्‍का मेहंदी का तेल लगा लें। इससे सुबह तक मेहंदी का रंग गाढ़ा होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘Wake up with a purpose’ हर सुबह किसी सपने के साथ खोलिए अपनी आंखें, फि‍र देखि‍ए सकारात्‍मकता का जादू