Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दुल्हन की सहेली के लिए 5 स्मार्ट आइडिया, लगें सबसे खास

हमें फॉलो करें दुल्हन की सहेली के लिए 5 स्मार्ट आइडिया, लगें सबसे खास
, शनिवार, 27 नवंबर 2021 (10:39 IST)
देव उठनी ग्यारस के बाद से शादी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में लड़कियों को खासकर अपनी शादी की बहुत सारी तैयारियां करना होती है। जो उसकी खास दोस्त मदद करती है। लेकिन अगर दोस्त पूरे टाइम दुल्हन के साथ रहती है तो वह भी खास दिखें। इसके लिए 5 स्मार्ट टिप्स है जिसे दुल्हन की दोस्त को जरूर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं -

1.हेयर स्टाइल - जी हां, अक्सर देखा है लड़कियां जूड़ा बना लेती है। लेकिन शादी या किसी फंक्शन में खुले बाल ज्यादा अच्छे लगते हैं। खुले बाल से वह परेशान हो जाती है तो हाफ पोनीटेल या बन, या साइड हेयर स्टाइल भी कर सकती है। छोटे-छोटे टिकटॉक लगा सकती हैं या बीट्स भी लगा सकती है। इससे लुक अच्छा दिखेगा।

2 ड्रेस का चयन - अगर सुबह कोई भी फंक्शन होता है तो लहंगा चोली या अनारकली सूट पहन सकती हैं। साथ ही कोशिश करें सुबह का मेकअप एकदम लाइट रखें और बहुत अधिक जूलरी नहीं पहनें। शाम को रिसेप्शन या संगीत निशा होती है तो आप इंडो वेस्टर्न डार्क कलर में पहन सकती हैं। आप चाहे तो बन भी बना सकती है और डार्क मेकअप भी कर सकती है।

3. फुटवियर का चयन -  ये बहुुत सामान्य सी बात है कि आप ड्रेस की मैचिंग की ही फुटवियर पहनोंगे लेकिन पेंसिल हील की बजाए प्लेटफॉर्म हील पसंद करें। जी हां, यह आपको बहुत आरामदायक रहेगी। 10 काम के लिए आप आराम से कहीं भी जा सकेंगी। अन्यथा कई बार एक दूसरे की चप्पल पहनकर जाते हैं। ब्यूटी विद स्मार्ट लगेगी।

4. हैंडबैग - अपने साथ एक हैंडबैग जरूर रखें। लेकिन वह थोड़ा क्लासी और ट्रेंडिंग होना चाहिए। जो आप सभी ड्रेस पर आराम से साथ रख लें। खाना खाने के दौरान अक्सर लड़कियां जेब ढूंढती है किसे अपना मोबाइल दें। तो ऐसा नहीं करें। इसलिए अपने हैंडबैग मंे पैसे और मोबाइल दोनों रखें। कई लड़कियों को कहते हैं जितनी सुदंर वह दिखती है उतना ही सुदंर उसका दिमाग भी है।

5. क्या पहनें - एक वक्त ऐसा आता है तब मन करता है ड्रेस बदल लें। पर उसके बाद समझ नहीं आता क्या ड्रेस पहनें। अगर आप दुल्हा या दुल्हन किसी की भी खास है तो ड्रेस उस अनुसार पहने की आप दूसरी ड्रेस में भी सुंदर लगे। हां आपको कभी भी काम पड़ सकता है। इसलिए स्मार्ट वे ही अपने आपको हर फंक्शन के लिए तैयार रखें। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Winter Tips : सर्दी के मौसम में संतरे के छिलके और कच्चे दूध से लौटेगी बॉडी की चमक