Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केले का हलवा : पौष्टिक, स्वादिष्ट और बनाने में आसान, यहां पढ़ें 7 स्टेप्स...

हमें फॉलो करें केले का हलवा : पौष्टिक, स्वादिष्ट और बनाने में आसान, यहां पढ़ें 7 स्टेप्स...
सामग्री :
 
6 अधपके केले, 1 कप मिल्क पावडर, 250 ग्राम शकर, 1 कप फुल क्रीम दूध, 2 चम्मच घी, 1/4 चम्मच इलायची पावडर, 1/ 2 कप मेवा बारीक कटा हुआ या कतरन, 4-5 केसर के लच्छे (दूध में भीगे और बारीक घोटे हुए)।  
 
विधि : 
 
* सबसे पहले सभी केलों को छीलकर कद्दूकस कर लें। 
 
* अब प्रेशर कुकर में केले और दूध को डालकर एक सीटी आने दें। 
 
* एक कड़ाही में घी गरम करके इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक कि यह कड़ाही न छोड़ने लगे। 
 
* अब इसमें मिल्क पावडर और शकर मिलाएं। 
 
* 4-5 मिनट तक चलाएं। 
 
* इलायची पावडर, घोटी हुई केसर और मेवे की कतरन डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
 
* अब केले के इस शाही हलवे से भगवान को नैवेद्य दिखाकर परिवारजनों को सर्व करें।
 
* व्रतधारियों के लिए यह व्यंजन बहुउपयोगी है, क्योंकि यह शरीर को बल प्रदान करता है।

-आरके. 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोचक पौराणिक कथा : जब भगवान विष्णु अपने विवाह में श्री गणेश को नहीं ले गए