Fast Recipes %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80 108041600003_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोरधन कचोरी

Advertiesment
मोरधन कचोरी
ND

सामग्री :
मोरधन 100 ग्राम, आलू मध्यम आकार के 3, राजगिरे का आटा 100 ग्राम, सिंघाड़े का आटा 50 ग्राम, तेल 200 ग्राम, कालीमिर्च, लौंग, लालमिर्च, अदरक का पेस्ट, जीरा सभी चीजें एक-एक छोटा चम्मच, नमक अंदाज से, हरीमिर्च 8-10, हरा धनिया बारीक कटा हुआ।

विधि :
मोरधन को साफ करके 2 घंटे के लिए भिगो दें, फिर मिक्सी में महीन पीस लें। आलू उबालकर मेश कर लें। कड़ाही में 50 ग्राम तेल डालकर गरम करें। जीरा व हरी मिर्च डाल दें, तड़कने लगे तब मोरधन का पेस्ट डालकर धीमी आँच पर भूनें। खुशबू आने लगे तब आलू का पेस्ट व सारे मसाले डाल दें। कुछ देर और भूनें, उतारकर हरा धनिया डाल दें। ठंडा होने पर बड़े आंवले के आकार की गोलियाँ बना लें।

अब राजगिरे व सिंघाड़े के आटे में थोड़ा-सा नमक व एक छोटा चम्मच तेल डालकर पूड़ी के आटे जैसा घूंथ लें, छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर छोटी-छोटी पपड़ी बेलें। हर पपड़ी में मिश्रण की गोली रखकर कचोरी का आकार दें। अब खुले तेल में धीमी आँच पर गुलाबी तल लें, आपकी खस्ता कचोड़ियाँ तैयार हैं। सौंधी महक वालकचोरियोसे पड़ोसियों के मुँह में भी पानी आ जाएगा। गर्मागर्म टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi