Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दद्दू का दरबार : फ्री में हेलमेट

Advertiesment
हमें फॉलो करें free halemate

एमके सांघी

प्रश्न : दद्दूजी, ‘हेलमेट नहीं तो दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल पम्प से ईंधन नहीं’ का नियम जोर पकड़ता जा रहा है। आप क्या कहेंगे इस बारे में? 


 
उत्तर : देखिए, सब जानते हैं कि दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत में युवा शक्ति की  संख्या ज्यादा है, लिहाजा दोपहिया वाहन भी ज्यादा हैं। देश का युवा कमाना बाद में शुरू करता है, वाहन चलाना पहले। वाहन मां-बाप की कमाई से मिल जाता है, पर ईंधन के पैसे खुद ही जुटाना पड़ते हैं। अब एक मध्यमवर्गीय युवा के लिए ईंधन के पैसों का जुगाड़ ही मुश्किल होता है, तो वह हेलमेट कहां से लाए? 
 
इस समस्या का बस एक ही हल है कि चुनावी मौसम में राजनीतिक रणनीतिकार अपने आकाओं को यही सलाह दें कि वे मुफ्त के लैपटॉप या कम्प्यूटर बांटने के स्थान पर युवाओं को मुफ्त के हेलमेट बांटने की घोषणा करवाएं। सस्ते भी पड़ेंगे और जीत का रंग भी चोखा आएगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माता-पिता से बगावत... सोनाक्षी फिर बंटी के पास!