Funny Stories %e0%a4%85%e0%a4%81%e0%a4%a7%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82 %e0%a4%b6%e0%a4%aa%e0%a4%a5 107100100002_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अँधेरे में शपथ.....!

Advertiesment
अँधेरा शपथ मंत्री
ND

पिछले दिनों आयोजित हुए सम्मेलन में एक मंत्री को कुछ ऐसी शपथ दिलवाई गई।

मैं हाईटेंशन लाइन पर हाथ रखकर शपथ लेता हूँ कि..

* प्रदेश में पूर्ण कटौती और संपूर्ण अंधकार के लिए मैं सदैव प्रयत्नशील रहूँगा।

* विद्युत संकट से निपटने के लिए पहले मैं प्रदेश में विद्युत संकट को जन्म दूँगा और फिर उससे निपटूँगा। इसके लिए प्रदेश के हर जिले में मोमबत्ती और लालटेन बनाने के सरकारी कारखाने लगवाने का प्रयास भी करूँगा।

* विद्युत की बचत के लिए मैं और मेरा परिवार हमेशा सिंगल बत्ती कनेक्शन का ही उपयोग करेगा।

* हर डिक्शनरी से 'प्रकाश' शब्द निकलवा दूँगा।

* अगले मिलेनियम तक विद्युत मंडल के निजीकरण की बात तक नहीं करूँगा। मंडल के सभी पुरुष कर्मचारियों से सहानुभूति रखूँगा और महिला कर्मचारियों से प्रेम।

* कोशिश करूँगा कि - अँधेरा कायम रहे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi