Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या आप जानते हैं इन गोलाकार खेतों का रहस्य

हमें फॉलो करें क्या आप जानते हैं इन गोलाकार खेतों का रहस्य
इन गोल खेतों का चित्र आपने सोशल मीडिया पर देखा ही होगा। पृथ्वी पर google earth के माध्यम से घूमने वाले लोगों ने कभी न कभी इन खेतों के दर्शन तो किए ही होंगे। यह खेत खाड़ी देशों में आपको दिख ही जाएंगे। आइए जानते हैं इन खेतों के बारे में -
 
यह प्रकार खेती करने की पद्धति को Centre Pivot Irrigation कहा जाता है। सऊदी अरब उन देशों में से एक है जहां यह प्रयोग में है। खाड़ी देशों में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है जिस कारण यहां का तापमान अधिक रहता है। यहां की जमीन भी बंजर, रेतीली और पथरीली प्रकार की है जिस पर खेती करने का सोचना भी असंभव था। पर इस प्रणाली से यहां के जीवन को एक संजीवनी मिली। 1 किलोमीटर गहरे भूमिगत जल और नदियों से पाइपलाइन के माध्यम से लाए गए पानी  से यहां खेती संभव हो सकी।
 
इस Centre Pivot Irrigation पद्धति में एक बड़े पाइप से फव्वारों के रूप में फसल पर पानी का छिड़काव होता है। इस पाइप में पहिए लगे होते हैं और यह एक पाइंट पर घूमता है। इनमें पम्प की सहायता से पानी छोड़ा जाता है। यह इतने विशाल होते हैं कि 5 मील तक पानी का छिड़काव होता है। यहां फसल को फलने लायक वातावरण देने के लिए लगातार फसल पर पानी देना पड़ता है। यह पूरा यन्त्र गोल घूमता है इसलिए यहां के खेत भी गोल बन जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कॉफी में बटर बेड कॉलेस्ट्रोल को कम करेगा, मिलेंगे 5 फायदे कॉफी में मक्खन डालकर पीने से