Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कैसे हुआ कंगारू का नामकरण, पढ़ें रोचक कहानी एवं 11 खास बातें

हमें फॉलो करें कैसे हुआ कंगारू का नामकरण, पढ़ें रोचक कहानी एवं 11 खास बातें
Kangaroo
 

कंगारू एक शाकाहारी जानवर है। यह शिशुधानीय जीव हैं, यह अपनी पूंछ पर वह पूरे शरीर का भार डाल सकता है। कंगारू के नामकरण के बारे में एक रोचक कहानी जुड़ी हुई है। 
 
सन् 1773 ई. में प्रसिद्ध यात्री कैप्टन कुक का जहाज जब ऑस्ट्रेलिया में रुका था, तब कुछ खलासी एक कंगारू पकड़ लाए। उन्होंने इस विचित्र जीव को पहले कभी नहीं देखा था। इसलिए उन्होंने वहाँ के एक निवासी से इसका नाम पूछा। उसे इसका नाम मालूम नहीं था अतः उसने अपनी भाषा में जवाब दिया- 'कंगारू अर्थात मुझे मालूम नहीं।' मगर खलासियों ने समझा कि इसका नाम कंगारू है। इस तरह यह विचित्र जीव कंगारू कहा जाने लगा।
 
कंगारू- यह अपनी किस्म का अनोखा स्तनधारी जीव है। 
 
यह ऑस्ट्रेलिया का प्राणी है। 
 
मादा कंगारू के पेट में एक छोटी जेब जैसी थैली होती है। 
 
इस थैली में वह अपने बच्चे को रखती है। 
 
इसके सामने के पैर लंबे होते हैं। 
 
इसकी पूँछ भी लंबी और मोटी होती है। 
 
बैठते समय यह पूंछ के सहारे बैठता है। इससे इसका संतुलन बना रहता है। 
 
छलांग लगाने में यह बहुत कुशल होता है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन लक्षणों से समझें कि आप प्यार में हैं, जानिए 25 खास बातें