Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

SBI में रिटायर्ड अधिकारियों के 641 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 41,000 तक, जानें आवेदन की लास्ट डेट

हमें फॉलो करें SBI में रिटायर्ड अधिकारियों के 641 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 41,000 तक, जानें आवेदन की लास्ट डेट
SBI Retired Staff Recruitment 2022 : हाल ही में एसबीआई (SBI) द्वारा रिटायर्ड अधिकारियों की बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। एसबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बैंक में 641 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 18 मई, 2022 से हो चुकी है। उक्त सभी पदों पर चयन प्रक्रिया शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर होगी।
 
SBI भारतीय स्टेट बैंक में रिटायर्ड अधिकारियों की भर्ती जिन पदों पर होनी हैं, वे इस प्रकार है- 
- चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर- 503 पद
- चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनी टाइम चैनल- 130 पद
- सपोर्ट ऑफिसर- एनीटाइम चैनल्स (एसओ-एसी)- 08 पद
कुल- 641 पद। 
 
इन पदों के लिए वेतनमान इस प्रकार दिया जाएगा-  
- चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर- प्रतिमाह 36,000/- रु.।
- चैनल मैनेजर सुपरवाइजर एनीटाइम चैनल्स : प्रतिमाह 41,000/- रु.।
- सपोर्ट ऑफिसर : प्रति माह रिपोर्टिंग 41,000/- रु.। 
 
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त करके 07 जून, 2022 से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस पदों पर जॉब पाने के योग्य उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरण बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in देख सकते हैं। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि एसबीआई (SBI) में ये नौकरियां अनुबंध के आधार पर दी जाएगी। 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10वीं पास के लिए ONGC में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जानें प्रक्रिया