Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गुजरात चुनाव : भाजपा के समर्थन में उतरीं मुस्लिम महिलाएं

Advertiesment
Gujarat Assembly Elections 2017
विगत 22 सालों से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा एक बार फिर पूरी ताकत के साथ अपने गढ़ को बचाने में जुट गई है। हालांकि इस बार भाजपा से पटेलों की नाराजी दिख रही है, लेकिन जिस तरह से मुस्लिम महिलाएं भाजपा के समर्थन में उतरी हैं, भगवा पार्टी की बांछें खिल गई हैं।
 
 
जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम बहुत क्षेत्रों में भाजपा का दुपट्‍टा डाले मुस्लिम महिलाएं भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए निकल पड़ी हैं। जानकारों मानना है कि 'तीन तलाक' पर भाजपा के रुख से गुजरात ही नहीं देशभर में मुस्लिम महिलाएं इस पार्टी के समर्थन में आई हैं। यदि मुस्लिम महिलाओं की भीड़ को भाजपा वोटों में बदल पाती हैं तो निश्चित ही उसकी राह आसान हो जाएगी।
 
दूसरी ओर भाजपा ने दो चरणों के 70 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बताया जा रहा है इस सूची के माध्यम से भाजपा ने 'सेफ' गेम खेला है। इसमें 45 नाम पहले चरण के हैं, जबकि दूसरे चरण के 25 नाम हैं। इनमें 16 नाम पाटीदारों के हैं। शेष नाम जातिगत वोटरों की संख्या को ध्यान में रखकर घोषित किए गए हैं।
webdunia
हालांकि इस सूची पर भी विरोध के सुर उठ रहे हैं। क्योंकि शंकरसिंह वाघेला के साथ जिन कांग्रेस विधायकों ने भाजपा का दामन थामा था, उनमें से 5 को टिकट दिया गया है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भी इस बात को लेकर खासी नाराजी है। दरअरसल, वर्षों से टिकट की आस लगाए हुए भाजपा के नेता कांग्रेस से आए लोगों को टिकट मिलने के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
 
 
भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि कांग्रेस से चुनाव से ठीक पहले आए नेताओं की झोली में टिकट गिर गया, जबकि वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे कार्यकर्ता खाली हाथ रह गए। यदि पार्टी इन नाराज कार्यकर्ताओं को नहीं मना पाएगी तो उसके लिए मुश्किल हो सकती है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऋषि कपूर और फारूक अब्‍दुल्‍ला के खिलाफ शिकायत दर्ज