Publish Date: Sun, 03 Dec 2017 (08:32 IST)
Updated Date: Sun, 03 Dec 2017 (08:37 IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि गुजरात की बहनों से किया वादा कभी पूरा होगा या नहीं।
उन्होंने ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पांचवां सवाल पूछते हुए कहा कि न सुरक्षा, न शिक्षा, न पोषण, महिलाओं को मिला तो सिर्फ़ शोषण। आंगनवाड़ी वर्कर और आशा, सबको दी बस निराशा। गुजरात की बहनों से किया सिर्फ़ वादा, पूरा करने का कभी नहीं था इरादा।
राहुल पांच दिनों से लगातार ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें गुजरात के लोगों से किए वह वादे याद दिला रहे हैं जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं।
webdunia
Publish Date: Sun, 03 Dec 2017 (08:32 IST)
Updated Date: Sun, 03 Dec 2017 (08:37 IST)