Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल का मोदी पर हमला, हर गुजराती पर 37 हजार का कर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहुल का मोदी पर हमला, हर गुजराती पर 37 हजार का कर्ज
, गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (10:19 IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा हमला किया है। उन्होंने कहा कि हर गुजराती पर 37 हजार का कर्ज है। 
 
राहुल ने ट्वीट कर 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब के तहत आज दूसरा सवाल दागा है। उन्होंने कहा, 1995 में गुजरात पर कर्ज-9,183 करोड़। 2017 में गुजरात पर कर्ज-2,41,000 करोड़। यानी हर गुजराती पर 37,000 कर्ज। आपके वित्तीय कुप्रबन्धन व पब्लिसिटी की सजा गुजरात की जनता क्यों चुकाए? 
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि राहुल ने बुधवार को मोदी को नए घर संबंधी वादे पर घेरते हुए सवाल किया था कि प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब। गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल: 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे। 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर। प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल पर कांग्रेस में बवाल, शहजाद पूनावाला ने उठाए यह सवाल...