Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गुजरात में कुएं में गिरने से शेरनी की मौत, 2022 और 2023 में 238 शेरों की गई जान

हमें फॉलो करें गुजरात में कुएं में गिरने से शेरनी की मौत, 2022 और 2023 में 238 शेरों की गई जान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बोटाद (गुजरात) , गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (00:21 IST)
Lioness dies after falling in well in Gujarat : गुजरात के बोटाद जिले में एक शेरनी की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार रात को हुई। शेरनी के शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। गुजरात में 2022 और 2023 में शावकों सहित 238 एशियाई शेरों की मौत हुई।
 
एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। गढडा के वन क्षेत्र अधिकारी आईएस प्रजापति ने बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शेरनी के शव को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है।
प्रजापति ने बताया, मंगलवार रात जिले के गढडा तालुका के इटारिया गांव में शेरनी एक किसान के खुले कुएं में गिर गई। एशियाई शेरों के एकमात्र स्थान गिर अभयारण्य के आसपास के इलाकों में खुले कुओं में गिरने से इस वन्य जीव की मौत होने की अक्सर खबरें आती हैं।
 
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मुकेश पटेल ने फरवरी में राज्य विधानसभा को बताया था कि गुजरात में 2022 और 2023 में शावकों सहित 238 एशियाई शेरों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि इनमें 29 की मौत वाहनों की चपेट में आने या खुले कुओं में गिरने से हुई।
उन्होंने बताया कि राज्य ने दो वर्षों में, शेरों के संरक्षण पर 278 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। वर्ष 2020 में की गई गणना के अनुसार, गुजरात में 674 एशियाई शेर हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायनाड में भूस्खलन के बाद 138 लोग लापता, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े