Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरिद्वार का क्रिस्टल वर्ल्ड बेस्ट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Crystal World Haridwar in Hindi

अनिरुद्ध जोशी

फोटो सौजन्य क्रिस्टल वर्ल्ड वेबसाइट
भारत की सप्तपुरियों में से एक हरिद्वार को मायापुरी भी कहा जाता है। पहाड़ों से निकलकर गंगा यहां मैदानी क्षेत्र में उतरकर आगे बढ़ती है। यहां पर हर की पौड़ी पर ही कुंभ मेले का आयोजन होता है। यहीं पर भगवान विष्णु के पैरों के निशान बताए जाते हैं। यहीं पर ब्रह्मकुंड भी है। हरिद्वार में मनसादेवी, चंडीदेवी, मायादेवी नाम से शक्ति त्रिकोण है। यही पर दक्ष मंदिर, सप्तऋषि आश्रम और कई प्राचीन मंदिर व आश्रम है। यहां पर पिकनिक मनाने या बच्चों के मनोरंजन के लिए विवेकानंद पार्क के अलावा क्रिस्टल वर्ल्ड भी है। आओ जानते हैं क्रिस्टल वर्ल्ड के बारे में संक्षिप्त जानकारी।
 
 
क्रिस्टल वर्ल्ड: -
1. क्रिस्टल वर्ल्ड को हरिद्वार का 'बेस्ट एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन' माना जाता है।
 
2. 18 एकड़ भूमि पर फैले क्रिस्टल वर्ल्ड वाटर पार्क में 20 से अधिक रोमांचकारी जल की सवारी कर सकते हैं।
 
3. अन्य खेलों और गतिविधियों के अलावा यहां प्रसिद्ध 5 डी वाटर राइड भी उपलब्ध है। 
 
4. पार्क को निजी पार्टियों, शादियों और अन्य कार्यों की मेजबानी करने के लिए भी दिया जाता है। यहां परिवार के साथ यहां अच्छा समय बिताया जा सकता है।
 
5. क्रिस्टल वर्ल्ड हरिद्वार से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर है हरिद्वार दिल्ली रोड़ पर स्थित है। यहां हरिद्वार से कोई भी बस या निजी वाहन द्वारा जा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरिद्वार कुंभ मेले में होंगे 4 शाही स्नान