Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा : अमित शाह के साथ विधायक दल का नेता चुनेंगे CM मोहन यादव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Haryana Assembly Elections 2024

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (20:20 IST)
भाजपा नेतृत्व ने हरियाणा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा ने हरियाणा चुनाव 2024 में हैट्रिक लगाई है। एक्जिट पोल्स के अनुमानों को ध्वस्त करते हुए इस बार के चुनाव में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस के खाते में मात्र 37 सीटें ही आई। चुनाव परिणाम की खास बात ये है कि कांग्रेस को 6 और भाजपा को 8 सीटों का फायदा हुआ है।

जोशी और चुघ जम्मू-कश्मीर के पर्यवेक्षक : पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ को जम्मू-कश्मीर में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
 
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस 42 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और 95 सदस्यीय सदन में उसे आसान बहुमत हासिल है, क्योंकि उसके गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस और माकपा ने क्रमशः छह और एक सीट जीती है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अब तक की सबसे अधिक 29 सीटें हासिल की हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- बदलाव चाहती है महाराष्ट्र की जनता, चुनावी नतीजों में दिखेगा असर