Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन बनेगा हरियाणा का मुख्यमंत्री, वोटिंग के बाद अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

हमें फॉलो करें Anil vij

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (10:48 IST)
Haryana elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रही है। वोटिंग के बीच वरिष्‍ठ भाजपा नेता और हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज के मुख्‍यमंत्री पद को लेकर दिए बयान से राज्य की राजनीति गरमा गई।
 
अंबाला कैंट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अनिल विज ने कहा कि जनता चाहती है कि मैं हरियाणा का मुख्यमंत्री बनूं। अगर मैं हरियाणा का मुख्‍यमंत्री बना तो यहां की तस्वीर बदल दूंगा। 6 बार अंबाला कैंट से विधायक चुने जा चुके अनिल विज का यह बयान राज्य में पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है। 
 
उन्होंने मतदान के बाद कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री वो बनेगा जिसे पार्टी चाहेगी। अगर पार्टी मुझे चाहेगी तो अगली मुलाकात आपसे मुख्यमंत्री आवास पर होगी। उन्होंने कहा कि मैं सबसे वरिष्ठ नेता हूं। पार्टी जो कहेगी वहीं करूंगा। मैंने कभी पार्टी से कुछ नहीं कहूंगा।
उल्लेखनीय है कि भाजपा यह चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ने का ऐलान कर चुकी है। वे ही राज्य में पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा हैं।
 
इधर कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने भी अपने बयान में कहा कि चुनाव जीतने के बाद आलाकमान फैसला करता है सीएम कौन होगा? उन्होंने कहा कि लोगों की सरकार केवल कांग्रेस पार्टी दे सकती है इसलिए हरियाणावासियों से मेरी अपील है कि घरों से निकलिए और ज्यादा से ज्यादा मतदान करे। 
 
सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मतदान का उत्साह, वोटिंग के लिए लगी कतारें