Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा में कांग्रेस की चौथी सूची में 5 नाम, अब तक 86 उम्मीदवारों का ऐलान

हमें फॉलो करें हरियाणा में कांग्रेस की चौथी सूची में 5 नाम, अब तक 86 उम्मीदवारों का ऐलान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (08:47 IST)
Haryana elections : कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 5 उम्मीदवारों के नामों की चौथी सूची जारी की, जिसके साथ ही घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 86 हो गई है। आज नामांकन का आखिरी दिन है। ऐसे में पार्टी जल्द ही शेष उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। 
 
कांग्रेस ने अंबाला कैंट से परिमल परी, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, नरवाना (सुरक्षित) से सतबीर दबलैन, रानिया से सर्व मित्र कंबोज और तिगांव से रोहित नागर को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
उम्मीदवारों के नामों की यह सूची पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों के नामों वाली तीसरी सूची घोषित करने के कुछ ही घंटों बाद आई है। कांग्रेस ने 4 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। जिससे उन सीटों पर अंतिम समय में तालमेल की संभावना को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
 
पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने अब तक 70 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वैसे, कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से आप के साथ गठबंधन की संभावना को आधिकारिक रूप से खारिज नहीं किया गया है।
 
इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को 40 और उम्मीदवार घोषित किए। इनमें प्रमुख नाम पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला का है जिन्हें कैथल से टिकट दिया गया है।
 
कांग्रेस ने पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन, हिसार से रामनिवास रारा, बवानी खेड़ा से प्रदीप नरवाल, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, ऐलनाबाद से भरत सिंह बेनीवाल और आदमपुर से चंद्र प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है। फरीदाबाद से लखन कुमार सिंघला, बल्लभगढ़ से पराग शर्मा, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया और हथीन से मोहमद इसराइल को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
 
हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

haryana elections: आप के स्टार प्रचारकों में केजरीवाल व मान समेत 40 नाम