Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा की हार पर कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला की सलाह

हमें फॉलो करें हरियाणा की हार पर कांग्रेस को उमर अब्दुल्ला की सलाह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (12:47 IST)
Omar Abdullah's statement on Congress : नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने बुधवार को श्रीनगर में कहा कि कांग्रेस को हरियाणा में अपनी हार के कारणों का पता लगाने के लिए गहराई से आत्मचिंतन करना चाहिए। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करने जा रही है। नेकां और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था।ALSO READ: कांग्रेस के लिए नो एंट्री, झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है, हरियाणा में जीत पर बोले PM मोदी
 
'एग्जिट पोल' सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे : नेकां नेता ने यहां पत्रकारों से कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि हम इन 'एग्जिट पोल' (चुनाव बाद के सर्वेक्षणों) से सिर्फ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि 'एग्जिट पोल' इतने गलत साबित होंगे। अगर 18 की जगह 20 या 20 की जगह 22 होता तो हम समझ सकते थे, लेकिन हुआ ये कि 30 की जगह 60 हो गया और 60 की जगह 30 हो गया।ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस और BJP का वोट प्रतिशत लगभग बराबर, फिर कहां फंसी कांग्रेस, खास बातें
 
'एक्जिट पोल' में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया था : हरियाणा में अधिकतर 'एक्जिट पोल' में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया था। अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस को गहराई से मंथन करना चाहिए और अपनी हार के कारण का विश्लेषण करना चाहिए।ALSO READ: कांग्रेस की हरियाणा में हार से महाराष्ट्र और झारखंड में कैसे बदलेंगे समीकरण, क्या कहते हैं विशेषज्ञ
 
उन्होंने कहा कि मेरा काम नेकां को संचालित करना है और यहां गठबंधन की मदद करना है, जो मैं करूंगा। नेकां और कांग्रेस जम्मू कश्मीर में गठबंधन सरकार बनाने वाली हैं। वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में यह पहला चुनाव है।(भाषा)ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस को भारी पड़ा अकेले चुनाव लड़ना, AAP ने कर दिया खेला
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा नेता अनिल विज ने किसे कहा, चुल्लू भर पानी में डूब मरें