Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं जैतून का तेल, जानिए 10 बेशकीमती लाभ

हमें फॉलो करें सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं जैतून का तेल, जानिए 10 बेशकीमती लाभ
जैतून का तेल हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके नियमित प्रयोग से कई स्वास्थ लाभ मिलते है और सेहत संबंधी परेशानियां खत्म होती हैं। तो आइए जानते हैं जैतून के तेल के 10 बेशकीमती लाभ के बारे में.... जो आपको स्वस्थ रखने में आपकी मदद करेगे।
 
1 जैतून के तेल में फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है जो हृदय रोग के खतरों को कम करती है। मधुमेह रोगियों के लिए यह काफी लाभदायक है। शरीर में शुगर की मात्रा को संतुलित बनाए रखने में इसकी खास भूमिका है। इसलिए आहार में भी इस तेल का प्रयोग किया जाता है।
 
2  इसमें संतृप्त वसा की मात्रा कम होती है जिससे शरीर में कॉलेस्टेरोल की मात्रा को भी संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे हृदयाघात का खतरा काफी कम हो जाता है।
 
3  जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा भी काफी होती है। इसमें विटामिन ए, डी, ई, के और बी-कैरोटिन की मात्रा अधिक होती है। इससे कैंसर से लड़ने में आसानी होती है साथ ही यह मानसिक विकार दूर कर आपको जवां बनाए रखने में भी मदद करता है।
 
4  ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में किए गए एक शोध के अनुसार जैतून का तेल आंत में होने वाले कैंसर से बचाव करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
 
5  जैतून के तेल में कैल्शि‍यम की काफी मात्रा पाई जाती है, इसलिए भोजन में इसका उपयोग या अन्य तरीकों से इसे आहार में लेने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से निजात मिलती है। 
 
6 जैतून के तेल में संतृप्त वसा लगभग ना के बराबर होता है जिससे यह आपके शुुगर लेवल को नियंत्रि‍त करता है। साथ ही इसे खाने से बॉर्डर लाइन डायबीटिज होने का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
 
7  लंबे समय तक जैतून के तेल को आहार में शामिल करने पर यह शरीर में मौजूद वसा को खुद ब खुद कम करने लगता है। इससे आपका मोटापा कम होता है, वह भी हेल्दी तरीके से।
 
8. आंखों के आसपास जैतून के तेल से हल्की-हल्की मालिश करने से काफी फायदा होता है। अगर थकान महसूस हो रही है, तो इस तरह से मालिश करने से  थकान मिट जाती है। साथ ही नींद भी अच्‍छी आती है।
 
9. कब्ज की समस्या से परेशान है, तो जैतून का तेल बेहद फायदेमंद होता है। यदि इसका नियमित सेवन किया जाएं तो कब्ज की समस्या से निजात मिलता है।
 
10. सर्दी के मौसम में त्वचा में रूखेपन की समस्या हो जाती है। इससे निजात दिलाने में जैतून का तेल बहुत कारगर सिध्द होता है। नियमित रात में सोने से पहले या नहाने से पहले इसके इस्तेमाल से त्वचा सॉफ्ट होती है।
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Health Care : खजूर को करें अपनी डाइट में शामिल और पाएं ये 10 बेहतरीन सेहत लाभ