Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 (12:45 IST)
Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 (15:36 IST)
fast walking exercise: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। अधिकतर लोग लंबे जिम सेशन या कड़ी एक्सरसाइज के बारे में सोचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल 10 मिनट Brisk Walking या तेज सैर (ब्रिस्क वॉकिंग) भी आपकी सेहत पर चमत्कारिक असर डाल सकती है? पैदल चलना न केवल आपके शरीर को सक्रिय रखता है, बल्कि मानसिक तनाव कम करने, वजन नियंत्रित रखने और हृदय स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद करता है।
ALSO READ: health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार
1. दिल की बीमारियां
2. मानसिक तनाव और एंग्जायटी
3. टाइप-2 डायबिटीज
4. हाई ब्लड प्रेशर
5. जोड़ों का दर्द और मोटापा
6. डॉक्टर्स की विशेष सलाह
7. FAQ:
यहां उन प्रमुख बीमारियों और समस्याओं की सूची दी गई है, जिन्हें रोज महज 10 मिनट पैदल चलकर नियंत्रित या कम किया जा सकता है। आइए यहां जानते हैं...
1. दिल की बीमारियां
पैदल चलना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। अत: रोज 10 मिनट चलने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल/ HDL बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल/ LDL कम होता है। इससे धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक घट जाती है।
2. मानसिक तनाव और एंग्जायटी
डॉक्टर्स की मानें तो पैदल चलना सिर्फ शारीरिक ही नहीं, मानसिक रोगों के लिए भी रामबाण उपाय है क्योंकि चलने के दौरान दिमाग में 'एंडोर्फिन' और 'डोपामाइन' जैसे फील-गुड हार्मोन्स रिलीज होते हैं। जिससे कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन का स्तर कम होता है, जिससे तनाव, चिंता और हल्की डिप्रेशन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
3. टाइप-2 डायबिटीज
टाइप-2 डायबिटीज एक दीर्घकालिक स्थिति है, जिसमें शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं बनाता या शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता। जिससे कि रक्त में शर्करा/ ग्लूकोज का स्तर बहुत बढ़ जाता है। अत: भोजन के बाद केवल 10 मिनट टहलने ये पैदल चलने से शरीर की मांसपेशियां खून में मौजूद ग्लूकोज का बेहतर इस्तेमाल कर पाती हैं। यह इंसुलिन संवेदनशीलता (Insulin Sensitivity) को बढ़ाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।
ALSO READ: Summer health tips: लू और डिहाइड्रेशन से बचाने वाले 10 घरेलू पेय और हेल्थ टिप्स
4. हाई ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए डॉक्टर 'वॉकिंग' को सबसे सुरक्षित दवा मानते हैं, क्योंकि जब आप चलते हैं, तो आपकी रक्त वाहिकाएं यानी ब्लड वैसील्स अधिक लचीली होती हैं। जिससे रक्त का प्रवाह सुचारू होता है और सिस्टोलिक व डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।
5. जोड़ों का दर्द और मोटापा
यदि आप ऑफिस में कार्यरत हैं तो लंबे समय तक बैठे रहने से जोड़ों में अकड़न आ जाती है। एसे में मात्र 10 मिनट की वॉक जोड़ों में 'साइनोवियल फ्लूइड'/ लुब्रिकेंट के प्रवाह को बढ़ाती है। और यह जोड़ों के दर्द या अर्थाटिस को कम करता है और मेटाबॉलिज्म तेज होने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
डॉक्टर्स की विशेष सलाह:
प्रतिदिन का सही तरीका: ढीले-ढाले कपड़ों में घूमें और इसे 'टहलने' के बजाय 'तेज चलने' या Brisk Walk के रूप में करें, ताकि आपकी धड़कनें थोड़ी तेज हों।
भोजन के बाद: रात के खाने के बाद 10 मिनट चलना पाचन तंत्र के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसका आपको शारीरिक लाभ तभी मिलेगा जब आप इसे बिना नागा या हर रोज करेंगे।
FAQ:
1. सवाल: रोज 10 मिनट चलना किस तरह से स्वास्थ्य सुधारता है?
जवाब: ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
2. सवाल: क्या 10 मिनट पर्याप्त हैं?
जवाब: शुरुआत के लिए 10 मिनट काफी हैं, बाद में धीरे-धीरे समय बढ़ाया जा सकता है।
3. सवाल: कौन-कौन सी बीमारियां कम हो सकती हैं?
जवाब: दिल की बीमारियां, डायबिटीज़, मोटापा, स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम हो सकती हैं।
4. सवाल: चलने का सही समय कौन सा है?
जवाब: सुबह या शाम, जब हवा साफ और आरामदायक हो, चलना सबसे अच्छा माना जाता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ALSO READ: 10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे
WD Feature Desk
Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 (12:45 IST)
Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 (15:36 IST)