Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health Tips : जानिए 5 Anti Aging Foods के बारे में जो आपको रखें जवां

हमें फॉलो करें Health Tips : जानिए 5 Anti Aging Foods के बारे में जो आपको रखें जवां
क्या बढ़ती उम्र में भी आप जवान नजर आना चाहते हैं? अगर आपका जवाब हां में है, तो कुछ चीजों को अपनी दिनचर्या और खान-पान में शामिल करके, आप यह कर सकते हैं। जी हां, हम आपको बता रहें हैं, उन चीजों के बारे में जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप लंबे समय तक जवां नजर आ सकते हैं, और बढ़ती  उम्र के निशानों को कम कर सकते हैं। 
 
* राजमा - राजमा में प्रेाटीन और फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में उर्जा के स्तर को बनाए रखने के साथ ही, दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक होता है।   
 
* काबुली चना - काबुली चने में मौजूद प्रोटीन्स, दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा आपकी त्वचा और बालों को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। 
 
* मछली - यह विटामिन्स और ओमेगा 3 से भरपूर होती है, जो आपको स्वस्थ रखने के साथ ही स्मरणशक्त‍ि को मजबूत बनाए रखती है। 
 
* चुकंदर - चुकंदर में बीटाकैनि‍न नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो रक्त को शुद्ध करने का काम करता है। इसके अलावा यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। 
 
* स्ट्रॉबेरी -  इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। जो त्वचा को जवान दिखने में मदद करते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार के घाव को भरने में सहायक होते हैं। 
 
* अंडा - अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है, जिसमें शरीर के आधारभूत ढांचे को बनाने के लिए जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं, जो त्वचा के साथ ह ही बालों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Coronavirus : सब्जियों के इस्तेमाल में भी बरतें सावधानी