Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कटे हुए प्याज के ये नुस्खे आपको शायद ही पता होंगे, पढ़ें 5 बेहतरीन काम के नुस्खे

हमें फॉलो करें कटे हुए प्याज के ये नुस्खे आपको शायद ही पता होंगे, पढ़ें 5 बेहतरीन काम के नुस्खे
वैसे तो प्याज का सेवन करने से कई सेहत लाभ मिलते हैं, लेकिन कटे प्याज को केवल अपने शरीर के किसी हिस्से पर घंटों तक रखने से भी कई सेहत समस्याएं दूर हो सकती है। आइए, जानते हैं कटे प्याज के एक टूकडे को मोजे में डालकर रात भर पहनने से कौन से सेहत लाभ मिलते हैं -  
 
1 मोजे और प्याज का यह उपाय बुखार में सबसे अधिक प्रभावकारी है। अगर आप बुखार महसूस कर रहे हैं तो रात को सोते वक्त यह उपाय आजमाएं और आराम से सो जाएं। यह प्याज आपके शरीर की सारी गर्मी सोख लेगा और आप राहत महसूस करेंगे।
 
2 प्याज एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है। शरीर के किसी भी हिस्से में रखने या रगड़ने पर यह बैक्टीरिया का नाश करता है और बढ़े हुए तापमान को कम करता है।
 
3 प्याज को पैर में रखकर सोना पैरों से आने वाली गंध को भी दूर करने में मदद करता है, क्योंकि प्याज की तेज गंध अपने आसपास की वायु को शुद्ध करने में सहायक होती है।
 
4 ऐसा भी माना जाता है कि प्याज को इस तरह पैरों के बीच रखने से पेट के संक्रमण से भी निजात मिलती है और किडनी से संबंधित समस्याएं भी दूर होती है। यह रक्त को भी शुद्ध करने में मददगार है।
 
5 यह उपाय छोटी आंत और मूत्राशय की समस्याओं में भी फायदेमंद है। इसके अलावा सर्दी, जुकाम और संक्रमण के लिए भी आप यह तरीका आजमा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठंड के मौसम में गर्म पानी के साथ करें इन चीजों का सेवन, रहेंगे बीमारियों से दूर