Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Covid-19: क्यों चली जाती है सूंघने की शक्ति, ये 5 काम करें मिलेगा फायदा

हमें फॉलो करें Covid-19: क्यों चली जाती है सूंघने की शक्ति, ये 5 काम करें मिलेगा फायदा
कोविड-19 की जद में आने वाले लोग रिकवर तो हो रहे हैं लेकिन एक नई समस्या उभर कर सामने आ रही है। वह है सूंघने की क्षमता खत्म होना। हालांकि डॉ. द्वारा समझाया जा रहा है कि कुछ दिन बाद सूंघने की क्षमता लौट आएगी। लेकिन कई लोगों को 6 महीने बाद भी किसी तरह की सुगंध महसूस नहीं हो रही है। यह एक चिंताजनक विषय है। लेकिन कुछ उपाय जिसकी मदद से दोबारा सूंघने की शक्ति लौट सकती है। लेकिन इससे पहले जानते हैं आखिर सूंघने की शक्ति क्यों चली जाती है?
 
इंसानों की नाक में मौजूद ओल्फक्टरी नर्व से जुड़ा होता है। यह वही जरिया है जिससे किसी भी प्रकार की गंध से जुड़ी सूचना को पहले मस्तिष्क तक पहुंचाया जाता है। लेकिन वायरस की चपेट में आने के बाद ओल्फक्टरी नर्व और मस्तिष्क का संबंध टूट जाता है। इससे सूंघने की शक्ति खत्म हो जाती है।
 
आइए जानते हैं सूंघने की शक्ति वापस पाने के घरेलू उपाय -
 
1.सूंघने की शक्ति वापस पाने के लिए खट्टे फलों को सूंघने और इसका सेवन करने से भी खुशबू लौट सकती है। वैज्ञानिकों के अनुसार नियमित प्रयोग करने से यह संभव है।
 
 
2.विटामिन-ए और अल्फा लिपोइक एसिड मौजूद खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे- चावल, ब्रोकोली, मछली, दूध, गाजर, पालक, टमाटर, चुकंदर, पपीता, दही इनके सेवन से स्वाद और सुगंध दोनों लौटाने में मदद होगी।
 
3.कुछ चीजें ऐसी होती है जिनकी खुशबू बहुत अधिक स्ट्रांग होती है। जैसे पुदीना, लौंग, नीलगिरी, जायफल, परफ्यूम, नींबू के छिलके भी सूंघने से ओल्फक्टरी नर्व को दोबारा सक्रिय किया जा सकता है।

 
4.योग हमेशा से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहा है। सूंघने के शक्ति वापस लाने के लिए प्रतिदिन 15 मिनट अनुलोम-विलोम करें। इससे कुछ ही दिनों में फायदा नजर आएगा।
 
5.जल नेति की मदद से भी लॉस ऑफ स्मेल यानी सुगंध का चले जाना। इसे वापस लाने में मदद करती है। लेकिन इसका प्रयोग किसी एक्सपर्ट के गाइडेंस में ही करें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोबोट की आंखों में देखने से इंसानी दिमाग पर असर