Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

करेले के साथ खाते हैं मूली तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

हमें फॉलो करें करेले के साथ खाते हैं मूली तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान
मूली को सब्जी, पराठे व सलाद के रूप में तो कई सब्जियों के साथ खाया जाता है। लेकिन आपको शायद यह न पता हो कि किसी-किसी सब्जी के साथ मूली का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए, जानें उन चीजों के बारे में जिनके साथ आपको मूली नहीं खानी चाहिए - 
 
1 करेला - अगर आप किसी भी तरह से मूली और करेले का सेवन साथ में कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। दरअसल इन दोनों में पाए जाने वाले प्रा‍कृतिक तत्व आपस में क्रिया करके आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है। इससे न केवल आपको सांस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, बल्कि हृदय के लिए भी यह घातक है।
 
सावधानी - कोशिश करें कि इन दोनों का साथ में सेवन न करें। अगर कर भी रहे हैं तो इसमें 1 दिन का अंतराल अवश्य होना चाहिए।
 
2 संतरा - मूली के साथ संतरे का सेवन भी सेहत को बुरी तरह खराब कर सकता है। यह भी कहा जा सकता है कि इन दोनों का मेल आपके लिए जहर के समान काम करता है। यह न केवल आपको पेट संबंधी समस्याओं का मरीज बनाएगा, बल्कि सेहत की और भी बीमारियां दे सकता है।
 
सावधानी - इनमें से किसी एक चीज का सेवन आप सुबह करते हैं, तो दूसरी चीज शाम को ही खाएं। दोनों को साथ में न लें और लंबा अंतराल रखें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बच्चे का मुंडन संस्कार क्यों करवाया जाता है