Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चटख हरे रंग का पिस्ता कई पोषक तत्वों से है भरपूर, जानें इसके 7 फायदे

हमें फॉलो करें चटख हरे रंग का पिस्ता कई पोषक तत्वों से है भरपूर, जानें इसके 7 फायदे
त्योहारों का मौसम है ऐसे में मिठाईयों की शोभा बढ़ाने के लिए पिस्ता लगभग हर घर में इस्तेमाल होगा। स्वाद में तो ये लाजवाब होता ही है, साथ ही इसके सेहत और सौन्दर्य फायदे जानने के बाद आप इस अधिकांश पकवानों में डालने लगेंगे - 
 
1 चटख हरे रंग का आकर्षण पिस्ता, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई तरह पोषक तत्वों से भरपूर है। न केवल आपको सेहतमंद बनाए रखता है बल्कि कई बीमारियों को आपसे दूर रखता है।
 
2 इसमें मौजूद जरूरी फैटी एसिड्स आपकी त्वचा में स्निग्धता बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं, जिससे नैचुरल दमक बरकरार रहती है। इसके अलावा शरीर के अंगों में भी स्निग्धता के लिए यह फायदेमंद है।

 
3 पिस्ता में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको जवां बनाए रखने के साथ ही आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा में पड़ने वाली झुर्रियों की गति को धीमा करते हैं।
 
4 बालों को झड़ने से बचाने के लिए पिस्ता लाभकारी है। आप चाहें तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर लें, या फिर इसका पेस्ट बनाकर मास्क की तरह बालों में लगाएं।    
 
5 धूप के दुष्प्रभाव से बचने के लिए भी पिस्ता का प्रयोग काफी मददगार होता है। इसे चारोली के साथ दूध में पीसकर पेस्ट तैयार करें और पैक की तरह लगाएं। नियमित ऐसा करने से त्वचा का रंग हल्का होने लगेगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाई दूज 2019 मुहूर्त : इस दिन को क्यों कहते हैं यम द्वितीया, जानिए क्या करें, क्या न करें