Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Health care : पेट की चर्बी को कम करता है जीरे का पानी, जानिए फायदे

हमें फॉलो करें Health care : पेट की चर्बी को कम करता है जीरे का पानी, जानिए फायदे
जीरे का उपयोग अधिकतर लोग भोजन के स्वाद को बढ़ाने के लिए करते है। इसकी खुशबू से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। वहीं अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है, तो जीरा आपके बहुत काम आ सकता हैं। अब आप सोच रहें होंगे वो कैसे? दरअसल जीरा का पानी आपकी जमी हुई चर्बी को कम करने और वजन को नियंत्रित करने का काम करता है। इसके अलावा इस पानी के नियमित सेवन से आप पेट से जुड़ी समस्याओं से भी राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं
 
नियमित जीरे का पानी पीने से आपके शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। आप नियमित इसका सेवन करें ऐसा करने से आपका शरीर अंदर से अच्छी तरह से साफ हो जाएगा। जीरे के पानी में फाइबर पाया जाता है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है।
 
पेट की समस्या है, तो आपके लिए जीरे का पानी बहुत फायदेमंद है। इसलिए जीरे के पानी का सेवन आपको पेट से जुड़ी समस्याओं से दूर रखेगा। जीरे के पानी में एंटीऑक्सीडेंट मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं, साथ ही कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। जीरे के पानी के रोजाना सेवन करने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। 
 
कैसे बनाएं जीरे का पानी-
 
आप रात में एक ग्लास पानी में जीरा भिगोकर रख दें। अब सुबह इस पानी को छानकर पी सकते है।
इसके अलावा अगर आप रात में जीरे को भिगोना भूल गए हैं, तो आप सुबह जीरे को गर्म पानी में उबालकर छानकर पी सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

karela juice benefits: सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है करेले का जूस, जरूर जानिए