Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है कड़ी पत्ते का सेवन, जानिए फायदे

हमें फॉलो करें सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए फायदेमंद है कड़ी पत्ते का सेवन, जानिए फायदे
दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए आपने कड़ी पत्ते का तो खूब इस्तेमाल किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं? खाने के स्वाद को बढ़ाने के अलावा भी ये आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता हैं। तो आइए जानते हैं इसके सेहत और सौंदर्य लाभ के बारे में..
 
1 अगर आप डाइबिटीज के रोगी हैं, तो कड़ी पत्ता अपने भोजन में शामिल करने पर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
 
2 कफ होने, कफ सूख जाने या फेफड़ों में जमाव की स्थिति में कड़ी पत्ता आपके लिए बेहद मददगार साबित होगा। इसके लिए कड़ी पत्ते को पीसकर या फिर इसका पाउडर शहद के साथ सेवन करें।
 
3 आयरन और फॉलिक एसिड का एक बेहतरीन स्त्रोत कड़ी पत्ता आपके शरीर का आयरन सोखने में मदद करता है और एनीमिया जैसी सम्स्याओं से आपको बचाता है। रोजाना खालीपेट कड़ी पत्ता और खजूर खाने से लाभ होगा।
 
4 किसी भी तरह के त्वचा संबंधी रोग में कड़ी पत्ता फायदेमंद है। लंबे समय से अगर आप मुहांसे या अन्य समस्याओं से परेशान हैं तो प्रतिदिन कड़ी पत्ता खाएं और इसका पेस्ट बनाकर लगाएं।
 
5 बालों को घना, काला और मजबूत बनाने के लिए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल में कड़ी पत्ते को उबालकर उस तेल को बालों में लगाएं और अच्छी तरह से मालिश करें। 
 
6 पाचन संबंधी समस्या हो या फिर दस्त लगने पर कड़ी पत्ते को पीसकर छाछ में मिलाकर पिएं। यह पेट की गड़बड़ी को भी शांत करेगा और पेट के सभी दोषों का निवारण करने में सहायक होगा।
 
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न करें दूध का ज्यादा सेवन, जानिए नुकसान