Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रक्षा बंधन पर भाई को खिलाएं 'Dark Chocolate' होंगे ये 7 फायदे

हमें फॉलो करें रक्षा बंधन पर भाई को खिलाएं 'Dark Chocolate' होंगे ये 7 फायदे
क्यों न इस रक्षाबंधन भाई का मुंह मीठा जरा अलग अदाज में करें और अपनी रक्षाबंधन की थाली में मिठाई की जगह सजाएं डार्क चॉकलेट। आखिर चॉकलेट खाना सभी को पसंद होता है फिर चाहे वो किसी भी उम्र का लड़का हो या लड़की। यहां हम बात कर रहे हैं 'डार्क चॉकलेट' की, जो अन्य चॉकलेट के मुकाबले स्वास्थ्य और सुंदरता को निखारने का भी काम करती है। आइए, आपको 'Dark Chocolate' से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं -   
 
 
1 तनाव हो या डिप्रेशन - जी हां, यदि आप किसी प्रकार के तनाव में हैं, तो चॉकलेट आपका वह साथी है, जो बिन कुछ कहे और सुने ही आपका तनाव कम कर सकता है। आप जब भी तनाव या डिप्रेशन में हों, चॉकलेट खाना न भूलें। इससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे । 
 
2 त्वचा को रखे जवां - चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों और झुर्रियों को कम करती है। इससे आपकी त्वचा जवां नजर आती है। इसके गुणों के कारण आजकल चॉकलेट बाथ, फेशि‍यल, पैक और वैक्स का इस्तेमाल भी होने लगा है।

 
3 जब कम हो ब्लडप्रेशर - जिन लोगों को लो- ब्लडप्रेशर की समस्या है, उनके लिए चॉकलेट बेहद लाभदायक है। ब्लडप्रेशर कम होने की स्थि‍ति में चॉकलेट तुरंत राहत देती है। इसीलिए हमेशा अपने पास चॉकलेट जरूर रखें।
 
4 कोलेस्ट्रॉल - शरीर में मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानि बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में चॉकलेट बहुत फायदेमंद है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर मोटापे व इसकी वजह से होने वाली अन्य बीमारियों को भी नियंत्रित करने में सहायक है।  
 
5 दिमाग रहे स्वस्थ - एक शोध के मुताबिक रोजाना दो कप हॉट चॉकलेट ड्रिंक पीने से दिमाग स्वस्थ रहता है, और याददाश्त कमजोर नहीं होती। चॉकलेट से दिमाग में रक्त संचार बेहतर होता है।

 
6 हृदय रोग - एक रिसर्च के अनुसार चॉकलेट या चॉकलेट ड्रिंक का सेवन ह्दय-रोग की संभावना को एक तिहाई कर देता है, और ह्दय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
 
7 एथिरोस्क्लेरोसिस - एथिरोस्क्लेरोसिस एक प्रकार कर बीमारी है, जिसमें धमनियां अवरूद्ध हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में चॉकलेट बेहद लाभदायक है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अगर आपको भी होती है राखी से स्किन एलर्जी, तो आजमाएं ये 5 उपाय